खगडि़या, जून 20 -- अलौली। एक प्रतिनिधि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिमराहा पंचायत के वार्ड एक महादलित टोला के नासी बहियार में बुधवार को एक वृक्ष के नीचे किशोरी का शव मिलने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मृतका सिमराहा पंचायत के बड़ी सिमराहा गांव के वार्ड एक के जतिन्द्र सदा की 16 वर्षीया पुत्री साधना कुमारी बताया जा रहा है। जिसके शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा भागलपुर में कराया गया। इधर बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना का खुलासा होगा। यह भी पढ़ें- अतुल ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट हुआ खुलासा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...