गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर। सुरक्षा व्यवस्था एवं सराफा कारोबार को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन सभागार में सराफा व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों से किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की पुलसि को तत्काल सूचना देने की अपील की गई। बैठक में सराफा बाजार एवं कारोबारियों से संबंधित सुरक्षा प्रबंधों और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत विस्तृत चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपनी सराफा संबंधी समस्याओं से उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से बताया। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के निराकरण तथा सराफा बाजारों की सुरक्षा को और पुख्ता किए जाने का भरोसा दिया। इस दौरान सीडीओ आलोक प्रसाद, एसपी सिटी राकेश मिश्रा, सीओ सिटी शेखर सेंगर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आभूषण व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर अफसर अलर्ट...