हापुड़, मार्च 1 -- स्वयंसेवी संस्था संदेश ने रविवार को हुनर विकास अभियान के तहत सुपर-30 कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के गुर सिखाए जाएंगे। अनुज ने बताया कि महिलाओं को सिलाई मशीनों की तकनीकी जानकारी देकर रोजगार शुरू करने के काबिल भी बनाया जाएगा। नारी शक्ति कटाई-सिलाई केंद्रों से जुड़ी युवती और महिलाओं में से 30 को चुना जाएगा। चुन कर आई युवतियों और महिलाओं को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वह बाजार की मांग के अनुरूप काम कर सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल किताबी या सामान्य नहीं होगा। कोर्स पूरा होने पर सभी को तकनीकी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन चयनित युवती और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी, जिससे वह घर बैठे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.