हापुड़, मार्च 20 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएमओ डॉ सुनील त्यागी के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में समय समय पर सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद हापुड़ की संस्था सन्देश द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पर 150 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।संस्था के कॉर्डिनेटर सुमित कुमार राणा ने कहा कि हमारी संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग करती रहेगी। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना अधीक्षक डॉ. रोहित मनोहर सिंह, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.