बलिया, अगस्त 20 -- बलिया। अगस्त क्रांति की याद में शहर से सटे जमुआ गांव में बच्चों ने देशभक्ति के रंग में रंगी जनजागरूकता संदेश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाते हुए बलिया की गौरवशाली क्रांतिकारी विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में वीर सपूतों के योगदान को याद किया। इस दौरान विवेक कुमार सिंह ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखना चाहिए। जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके संघर्ष और त्याग से नई पीढ़ी को परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों को किताबों से आगे बढ़कर अपने इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को समझने और महसूस करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान ...