आरा, नवम्बर 21 -- आरा। जिले के संदेश प्रखंड की डिहरा पंचायत अंतर्गत बिछियांव गांव में शुक्रवार को फसल कटनी प्रयोग के बाद धान का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 59 क्विंटल प्राप्त हुआ है। यहां पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया गया। यह प्रयोग जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। किसान सलाहकार द्वारा किसान कामेश्वर कांत सिंह के खेत में किया गया। इस प्रयोग में हरा दाना का कुल वजन 29 किलोग्राम 490 ग्राम प्राप्त हुआ। इस आधार पर फसल उत्पादन का आकलन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.