आरा, मार्च 23 -- पंचायत समिति सदस्यों की अनुपस्थिति से कोरम पूरा नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज संदेश, संवाद सूत्र। प्रखंड प्रमुख नीलम देवी और उप प्रमुख मिथिलेश कुमार यादव अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो गये। इनके खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति सदस्यों की अनुपस्थिति से कोरम पूरा नहीं होने के कारण खारिज हो गया। इसके बाद प्रमुख और उप प्रमुख समर्थक खुशी मनाने लगे। बता दें कि विगत 14 मार्च को दस पंचायत समिति सदस्यों की ओर से प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। इसके बाद प्रमुख नीलम देवी की ओर से 17 मार्च को पत्र के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समिति की विशेष बैठक के लिए 23 मार्च का तिथि निर्धारित किया गया था। विशेष बैठक के लिए आरा सदर डीसीएलआर आयुष आनंद को पर्यवेक्षक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.