लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने को लेकर संदेश के घेरे में आए सहायक अध्यापकों की फिर से जांच होगी। शासन ने एक माह के भीतर ऐसे अध्यापकों को चिन्हित कर उनकी रिपोर्ट मांगी है। उच्च न्यायालय के आदेश पर अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक सहित सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों व बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के नाम आदेश जारी कर दिए हैं।फर्जी अभिलेखों पर नौकरी पाए प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों की एसटीएफ द्वारा जांच की जा रही है, जिसमें विभिन्न जिलों में अब तक पकड़े जा चुके 200 से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। कई जिलों में अभी भी जांच चल रही है।आदेश में एक प्रोफार्मा भी संलग्न किया गया है, जिसमें संदिग्ध अध्यापक के नाम, उनकी नियुक्ति तिथि, उनके फर्जी पाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.