नई दिल्ली, जून 6 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जड़े बाहुबली नेताओं के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना के संदेशखाली इलाके में छापामारी कर रही बंगाल एसटीएफ को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए यह हथियार पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां से संबंधित बताए जा रहे हैं, जिसने जनवरी 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के पर हमला किया था। छापामारी कर रही पुलिस की टीम ने बताया कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है। आगे और भी ठिकाने हैं जिनके बारे में सूचना मिली है। लगातार कार्रवाई जारी है। बता दें, यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता शेख शाहजहां से जुड़ा हु...