किशनगंज, फरवरी 4 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को एसएसबी 19वीं वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा परिवार की सदस्याओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमान्डेंट स्वर्णजीत शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार केंद्र, ठाकुरगंज के सहयोग से स्तन, पेट, गर्भाशय एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, देखभाल व समय पर जांच पर जागरूकता दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कमान्डेंट स्वर्णजीत शर्मा ने डॉ. ए. रहमान, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उनके चिकित्सा स्टाफ, अधिकारियों व संदीक्षा परिवार अध्यक्षा इंदु शर्मा सहित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तथा डॉ. रहमान का आभार व्यक्त किया।डॉ. ए. र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.