बुलंदशहर, जून 4 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जयरामपुर कुदैना में चोरी की वारदात हुई। घर में रखे 50 हजार रुपये और लाखों के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। पीड़ित नितिन पुत्र सतवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संदूक खोलने पर चोरी का पता चला कि दो सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने का सेट, सोने का टीका, चांदी की पायल और 50 हजार नकद चोरी हो गए। परिवार से पूछताछ के बाद थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है। अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल कुमार ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...