वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मंडुवाडीह चौराहे के समीप तारकेश्वर नगर कॉलोनी में संदूक कारोबारी के बेटे ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस पहुंची। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। मंडुवाडीह चौराहे के पास ही अलीम अहमद उर्फ पप्पू की टीन के संदूक-बॉक्स आदि की दुकान है। उनका 25 वर्षीय बेटा शादिल भी दुकान पर बैठता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मकान के प्रथम तल पर शुक्रवार सुबह काफी देर तक शादिल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि शादिल फंदे के सहारे लटका हुआ है। परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। घर में चीख-पुकार मच गई। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.