संदी में 100 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग, केबिल जलने से बिजली बाधित
उरई, मई 1 -- आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के संदी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के बाहर रखा 100 केवीए ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा, तेज लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही आटा थानाध्यक्ष अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई, दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से ट्रांसफार्मर की केबलें पूरी तरह जल गईं, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त केबलों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। प्रारंभिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.