उरई, अप्रैल 24 -- कालपी/ आटा। संवाददाता क्षेत्र के ग्राम संदी में आयोजित नवकुण्डीय श्री राम महायज्ञ के तहत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे कलश लेकर भजन-कीर्तन करती हुई पूरे गांव का भ्रमण करती रही।कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पातालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गांव के कुएं से पवित्र जल भरकर कलश स्थापित किए और पुनः यात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंचे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जगरामदास महाराज पिपरांया, गिरवडदास महाराज, छोटे दास महाराज, देवेन्द्र दास महाराज, तथा ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.