संदीप हत्याकांड पोस्टमॉर्टम के बाद भी शव दफन करने को नहीं तैयार परिजन, पंचायत भवन पर शव रखकर धरना
सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा गांव के टोला कोल्हुआ में जमीनी विवाद में 24 अप्रैल को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक युवक की बुधवार देर रात मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों संग परिजनों ने लोटन तिराहा पर शव को रखकर पांच घंटे विरोध में चक्का जाम कर दिया था। थानेदार को हटाने व आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तार के आश्वासन के बाद पोस्टमॉर्टम को तैयार हो गए थे। गुरुवार देर शाम गए पोस्टमॉर्टम के शव लेकर घर पहुंचे तो एक बार फिर से गांव के पंचायत भवन पर धरना शुरू कर दिया। धरना शुक्रवार दोपहर बाद तक जारी रहा। मांग है कि पहले हत्यारों को गिरफ्तार करो तब अंतिम संस्कार करेंगे। पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में युवक की मौत के विरोध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.