संदीप हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
सिद्धार्थ, जून 27 -- लोटन (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में संदीप यादव पुत्र शिवमूरत की दबंगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर पुलिस ने शनिवार को नोटिस चस्पा करने के साथ डुग्गी मुनादी कराई। कोतवाली प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया कि धारा 191(2), 127(2), 115(2), 352, 351(3), 105 भारतीय न्याय संहिता के रामअवध पुत्र सुखलाल निवासी गदहमरवा, रामजीत पुत्र काशी निवासी कोल्हुआ व भरत पुत्र प्रहलाद निवासी कोल्हुआ छोटकाडीह थाना कोतवाली लोटन फरार चल रहे हैं। सीजेएम ने आरोपियों को हाजिर करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्धोषणा धारा 84 बीएनएसएस के तहत कराते हुए आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा की गई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.