सीतामढ़ी, अगस्त 9 -- मधुबनी। संदीप विवि, सिजौल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीटेक विद्यार्थियों के लिए अभियांत्रिकी विभाग एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें तकनीकी दक्षता, अनुशासन, नवाचार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार द्विवेदी मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। आईआईटी पटना के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नितीश राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुलसचिव डॉ. नौशेरवान रौनक, डीन एकेडमिक्स डॉ. अजय कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. अमरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शैलेन्द्र झा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. अभिषेक ठाकुर, विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष पूजा ...