मधुबनी, अगस्त 24 -- मधुबनी। संदीप विवि सिजौल मधुबनी में सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न विभागों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से आकर्षक, संदेशपरक एवं प्रेरणादायक पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम का समन्वय छात्र कल्याण निदेशक डॉ. अभिषेक ठाकुर ने किया, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग के प्राध्यापक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक सुजीत कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और सृजनात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

प्रतिभागियों की मेहनत छात्र-छात्राओं ने पूरी लगन एवं मेहनत के साथ विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली पोस्टर तैयार किए, जिनमें सामाजिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और प्...