लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला क्षेत्र के ग्राम मूड़ा विष्णु निवासी समाजसेवी संदीप कुमार वर्मा का चयन प्रतिष्ठित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का कॉन्क्लेव आर्ट ऑफ़ गिविंग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संदीप वर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चयनित युवा प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की स्टेट को-ऑर्डिनेटर काजल यादव के नेतृत्व में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. अच्युत सामंत के मार्गदर्शन में सीखने का अवसर मिलेगा। कॉन्क्लेव में लीडरशिप डेवलपमेंट, इंटरैक्टिव सेशंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेटवर्किंग जैसी गतिविधियां आय...