खगडि़या, मार्च 19 -- अलौली। एक प्रतिनिधि संदीप मेमोरियल स्कूल, हरिपुर, अलौली ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त की है। विद्यालय की चेयरमैन श्रीमती अनिता कुमारी, प्राचार्य के.एम. झा एवं निदेशक डॉ. सौरव सुमन ने इसे विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक नया अध्याय बताया है। उन्िोंने कहा यह मान्यता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस संबद्धता के साथ विद्यालय अब सीबीएसई पाठ्यक्रम का अनुशरण करते हुए छात्रों के समग्र विकास, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों तथा नैतिक मूल्यों के संवर्द्धन पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के निरंतर प्रयासों...