संदीप बने नीति आयोग में असिस्टेंट डायरेक्टर
जौनपुर, अगस्त 15 -- बदलापुर। क्षेत्र के बलुआ बड़ेरी गांव निवासी संदीप यादव का गुरुवार को नीति आयोग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर चयन हुआ है। इनके चयन से जहां परिजन गदगद है वहीं बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। इनकी प्राथमिक शिक्षा घनश्यामपुर तो हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई देवरिया जिले से हुई है। इन्होंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से स्नातक के बाद दिल्ली से परास्नातक कर अर्थशास्त्र से पीएचडी किया। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत व लगन से सफलता मिली है। बधाई देने वालों में ब्रजकेशर यादव,कमलेश उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, अरविंद यादव, राकेश यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.