मुरादाबाद, जनवरी 7 -- यूपी फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन संदीप बडोला को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य मनोनीत होने का गौरव हासिल हुआ है। मंडलीय जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत संदीप बडोला डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। एसोसिएशन के जिला मंत्री हेमंत चौधरी ने कहा कि उनके बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य बनने से फार्मासिस्ट गर्व की अनुभूति से भर उठे हैं। सदस्य पद पर उनके मनोनयन से फार्मा सेक्टर में बेहतर बदलाव होने की उम्मीदें जागी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.