नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी को उसके गठन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा झटका शुक्रवार को लगा। राज्यसभा में उसके सबसे चर्चित नेता रहे राघव चड्ढा के नेतृत्व में 7 सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक जैसे तीन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया, जबकि 4 अन्य सांसदों के समर्थन की बात भी इन लोगों ने कही। 7 सांसदों के इस झटके में दो नाम चौंकाने वाले रहे। कुछ लोग तो पहले से ही नाराज थे, लेकिन अशोक मित्तल को तो अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा की जगह पर कुछ दिन पहले ही राज्यसभा में उपनेता घोषित किया था। इसके अलावा संदीप पाठक का नाम उल्लेखनीय है। संदीप पाठक को अरविंद केजरीवाल के करीबी लोगों में गिना जाता था। मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज जैसे नेताओं के अलावा संदीप पाठक ही थे, जो ज्यादातर रणनीति का हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.