एटा, सितम्बर 10 -- एटा, भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता संदीप जैन को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अथवा विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी। जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने कहा कि संदीप जैन लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने को कार्यकर्ताओं ने गौरव का विषय बताया। यह भी पढ़ें- मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक ...