मधुबनी, जुलाई 13 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। न्यायिक पदाधिकारी संदीप चैतन्य सब जज प्रथम के रूप में सोमवार को कामकाज संभाल लिया। सबजज प्रथम सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के रूप में कई दीवानी एवं आपराधिक मुकदमों में महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किया। 29वीं बैच के न्यायिक पदाधिकारी संदीप चैतन्य मई 2025 में मधुबनी सिविल कोर्ट में एसीजेएम तृतीय के रूप ज्वाइन किये थे। एक महीने बाद वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सचिव बनाए गए। प्राधिकार के सचिव में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्यकाल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड मामलों का निष्पादन किया गया। कोर्ट मेनेजर सरफराज आलम ने बताया कि फिलहाल वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...