संदीप कुमार बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष बने
पटना, अप्रैल 11 -- बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा पटना के चुनाव में एक बार फिर संदीप कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वे लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बन रहे हैं। इस बार भी पूरी कार्यकारिणी टीम निर्विरोध निर्वाचित हुई है, जिससे संगठन में एकजुटता का संदेश गया है। अध्यक्ष पद पर सिपाही संदीप कुमार को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सिपाही पंकज कुमार यादव, उपाध्यक्ष (द्वितीय) पर सिपाही नारायण कुमार, उपाध्यक्ष (तृतीय) पर सिपाही यशवन्त कुमार और उपाध्यक्ष (चतुर्थ) पद पर महिला सिपाही वर्षा कुमारी निर्वाचित हुईं। सचिव (मंत्री) पद पर पीटीसी विशाल कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर सिपाही सुजीत कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर सिपाही अभितेश कुमार तथा संयुक्त मंत्री (द्वितीय) पद पर सिपाही अर्जुन कुमार को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा केन्द्रीय सदस्य पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.