संदीप कुमार अध्यक्ष और पारुल कुमार बने उपाध्यक्ष
रुडकी, मई 23 -- मंगलौर, संवाददाता। क्रय-विक्रय सहकारी समिति मंगलौर की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी 14 पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस जीत से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को हुए चुनाव में राज्य सरकार द्वारा नामित एक संचालक सहित कुल 14 संचालकों वाले बोर्ड में संदीप कुमार अध्यक्ष, पारुल कुमार उपाध्यक्ष के अलावा चिंता देवी, बबली देवी, विनोद कुमार एवं सुशील राठी जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि, सुभाष, मंसूर, सुखवीर एवं विशाखा जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि, सुशील राठी राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि बने। इसके अतिरिक्त थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सभी पदों पर भी निर्विरोध चयन की प्रक्रिया को पूरा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.