इटावा औरैया, जुलाई 12 -- इटावा, संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक सर्वसम्मति से संदीप अग्रवाल एड.को जिलाध्यक्ष व अवनीश कुमार एड. को जिला सचिव बनाया गया। इस बैठक में रणवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, संयम शुक्ला को कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह को विधि आयाम प्रमुख, अभिनव चौधरी व प्रदीप अग्रवाल को पर्यावरण आयाम प्रमुख और सीए शरद अग्रवाल को रोजगार सृजन आयाम प्रमुख बनाया गया। इसके साथ ही अमित दीक्षित, शिवम पोरवाल, तरुण रंजन गुप्ता, नीरज सिंह व राजीव शर्मा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस बैठक में प्रांतीय संगठन उपाध्यक्ष माधव खरे, प्रांतीय संगठन मंत्री कुलदीप नागायच , प्रचार आयाम प्रमुख निशांत पोरवाल एडवोकेट मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने...