चंदौली, जून 24 -- बबुरी(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव में बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। उनका शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव विजय कुमार भारती अलीनगर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी का निधन हो गया है। एक बेटा विशाल वाराणसी में निजी काम करता है। मंगलवार को घर में बहू और बेटी रहती है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद होमगार्ड अपने घर पहुंचा था। रोजाना वह घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। लेकिन जब वह बाहर नहीं निकले तो बेटी उन्हें बुधवार की सुबह जगाने गई तो देखा की ...