सोनभद्र, अप्रैल 23 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का हैंडपंप के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव निवासी 25 वर्षीय रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया का गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव में ही एक व्यक्ति के घर के पास स्थित हैंडपंप पर देखा। पहले तो ग्रामीणों ने सोचा कि वह सो रहा है, लेकिन पा जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जुगैल थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.