बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के कोप गांव में मंगलवार की सुबह घर के भीतर एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोंरेसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थोड़ी देर में सीओ कलवारी कुलदीप सिंह यादव और एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कोप गांव निवासी रामविचार की पुत्री अंकिता (16) इस वर्ष हाईस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बारीघाट में अध्ययनरत थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह परिजनों की नजर कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकते अंकिता के शव पर पड़ी। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ म...