संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति की मौत
बस्ती, मई 11 -- महादेवा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के महसो (पूरब टोला) में शनिवार को संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति की मौत की सूचना सामने आई है। विषाक्त पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई। आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। वहीं मृतक की बहन ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पारिवारिक कलह का आरोप लगाया है। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिसघटनास्थल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.