संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस
सीतामढ़ी, मार्च 25 -- बाजपट्टी। रसलपुर गांव में संदिग्ध परिस्थित में हुई विवाहिता की मौत के मामले में थाना में दहेज हत्या की एफआईआर कराई गई है। मृतका मंजू कुमारी के भाई नरहा कला निवासी बिनेक कुमार द्वारा कराई गई इस एफआईआर में मृतका के पति जयप्रकाश कुमार, ससुर कारी राय, सास मीरा देवी, भैसुर ओमप्रकाश राय, जेठानी गुड़िया देवी, देवर विकास, निवास कुमार, ननद चांदनी और प्रीति को आरोपित किया है। एफआईआर के मुताबिक मृतका की शादी 06 मार्च 2024 को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन इसके बाद मंजू से बतौर दहेज पांच लाख रुपए और बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं किए जाने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।इस प्रताड़ना को लेकर लेकर पूर्व में न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था। न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.