कौशाम्बी, मार्च 16 -- नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के संत गाडगे नगर की एक विवाहिता की सोमवार शाम संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, उनकी ओर से देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संत गाडगे नगर निवासी वंदना देवी (25) पत्नी जानकी सरोज गृहिणी थी। सोमवार की शाम घर के भीतर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह देख परिवारीजन चीख पड़े। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत महिला की एक वर्षीय बच्ची भी है, जिसे अभी यही नहीं पता है कि उसके सिर से मां का साया हमेशा के...