संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप
जौनपुर, मई 18 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा (भठौरा) गांव में सोमवार की सुबह 29 वर्षीय निशा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव निवासी अरविंद घर पर रहकर कामकाज करते हैं। परिजनों के मुताबिक निशा रविवार की रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थीं। सोमवार की सुबह निशा की संदिग्ध हाल में मृत मिली। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, निशा के भाई श्रीकांत, निवासी नगहटी थाना खुटहन ने बहन की हत्या की आशंका जताई। बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे निशा ने फोन कर पति से विवाद होने की बात कही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.