जौनपुर, मई 7 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में मंगलवार देर रात एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के समरबहादुर यादव की बहू सीमा यादव पत्नी आदेश यादव की मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने मायके पक्ष और पुलिस को दी। मृतका सीमा यादव सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री थी। यह भी पढ़ें- बिदुपुर के जुड़ावनपुर में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत उसकी शादी 5 जून 2025 को निजामुद्दीनपुर निवासी आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.