संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा
बस्ती, मई 16 -- नगर बाजार (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के नगर थानाक्षेत्र के थन्हवारपुर में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और शव कब्जे मे लेकर पीएम के लिए बस्ती भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थानाक्षेत्र के तुरकौलिया निवासी रामदेव तिवारी की पुत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.