जौनपुर, मार्च 26 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।जयप्रकाश दीक्षित निवासी टांडा डीह जिला आजमगढ़ ने बताया कि उनकी पुत्री आंचल की शादी 12 मार्च 2021 को उदयचंदपुर गांव के अभिषेक दुबे के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता का आरोप है कि बीते रविवार को आंचल ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए बताया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके अगले ही दिन सोमवार को ससुराल से फोन कर बताया गया कि आंचल घर पर नहीं है। सूचना मिलते ही मायका पक्ष जब बेटी के ससुराल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.