बस्ती, मई 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह विवाहिता का शव उसके कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि घटना की वजह की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि परसरामपुर के हरिगांव निवासी रोहन की शादी सोनम के साथ कुछ समय पहले हुई थी। सोमवार की सुबह सोनम का शव उसके कमरे में पंखे के कुंडे में फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। थान...