मिर्जापुर, जुलाई 1 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार गांव ससुराल से सौ मीटर दूर एक मकान के पीछे मंगलवार की सुबह राजगीर मिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के नाक से खून निकल रहा था। पुत्र ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जाच में जुटीमृतक की पहचान राजगढ़ के धनसीरिया गांव निवासी 46 वर्षीय छोटेलाल राजगीर मिस्त्री था। वह लगभग चार वर्षों से अपने ससुराल नदिहार गांव में रहकर मकान बनाने का काम करता था। उसके पुत्र तथा परिवार के अन्य सदस्य धनसीरिया गांव में ही रहते थे। सुबह मृतक के ससुर के घर से लगभग सौ मीटर दूर गांव से बाहर सड़क किनारे संतरा देवी के मकान के पास छोटेलाल का संदिग्ध परिस्...