जौनपुर, फरवरी 25 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती के भाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन 21 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां पता करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो थक हारकर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार युवती अपने साथ मोबाइल भी ले गई है। जो स्विच आफ बता रहा है। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.