कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- सैनी थाना क्षेत्र के बरीपुर शाखा गांव की एक युवती की शनिवार दोपहर संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिवार वाले गुपचुप तरीके से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते से पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली। थाना प्रभारी ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, घर के लोग स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बरीपुर शाखा निवासी स्व. मुन्ना सरोज की 18 साल की बेटी लक्ष्मी सरोज घरेलू कामों में मां का हाथ बंटाती थी। शनिवार की दोपहर संदिग्ध दशा में उसका शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह देख परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर से लगभग 200 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.