मिर्जापुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। युवती ने किस कारणवश ऐसा कदम उठाया, परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव निवासी संतोष केशरी का कच्चा मकान है। उनकी पुत्री 20 वर्षीय रागिनी केसरी रात भोजन करने के घर में सोई थी। सुबह काफी देर बाद भी युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। रागिनी का शव मकान के बड़ेर में फंदे पर लटक रहा था। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.