जौनपुर, मई 5 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। बताया गया कि रोहित सरोज पुत्र घनश्याम सरोज शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार का आरोप है कि युवक के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आने के बाद उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिवार ने थाना केराकत पहुंचकर शिकायत की और पुलिस से कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...