मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़हरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। वह 20 मई को बिहार पुलिस विभाग में ज्वाइनिंग करने वाला था। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने घाट पर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम कराया। क्षेत्र के खड़हरा गांव निवासी जगरनाथ बिंद ने बताया कि उनके पुत्र 21 वर्षीय लक्ष्मीनाथ बिंद ने बिहार पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी। उसने परीक्षा पास कर ली थी। 20 मई को ज्वाइनिंग करने के लिए बिहार जाने वाला था, लेकिन रविवार को बेटे ने कमरे में खुद को बंद कर पखें में गमछे के सहारे फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। बेटे ने किस कारणवश ऐसा कदम उठाया? कुछ पता नहीं चल पाया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर श...