मिर्जापुर, फरवरी 5 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला पाल बस्ती निवासी 46 वर्षीय श्रीनरायन पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक के भाई रमेश पाल ने बताया कि दो दिन पूर्व कानपुर से इलाज कराकर घर आए थे। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रमेश पाल की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.