मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- मिर्जापुर। जिले के राजगढ़ और मड़िहान में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से मड़हा और गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। मड़हे में रखा दो लाख नगदी भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। राजगढ़ संवाद अनुसार क्षेत्र के क्षेत्र के दरवान गांव निवासी डोली ने बताया कि वह मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली है। लगभग छह वर्ष पहले अपने पति के साथ जौनपुर से आई और इंदिरा नगर में पांच बीघा जमीन लेकर दोनों मड़हा लगाकर इंदिरा नगर में रहने लगे। कुछ वर्षों पहले पति की मौत हो गई। अपनी जमीन में खेतीबारी और मजदूरी कर पक्का मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपये रखे थे। यह भी पढ़ें- आग लगने से गृहस्थी व तीन बकरियां जलीं मंगलवार को खेत पर गई थी। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम...