महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी गौतम गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने न्याय मार्च निकाला। मार्च निकाल ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी कर गौतम के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की। गौतम का शव बुधवार को निचलौल-चौक मार्ग पर पड़री-टीकर सिवान में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बाइक सहित संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। बाइक सहित गौतम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद कोहराम मच गया था। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चौक पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। इसी क्रम में शनिवार को मृतक के पिता सिंहासन के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.