सोनभद्र, मई 1 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के घघरा के चकेलवा टोला में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का घर से 200 मीटर दूर नाले के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। वह भोर में घर से नाले की तरफ गई थी। पांच दिन पूर्व 25 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। वह गुरुवार को पांवफेरी की रस्म के लिए अपने पति के साथ मायके आई थी। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला निवासी 22 वर्षीय रेखा उर्फ भोली पुत्री राकेश कुमार की 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में शादी हुई थी। पिता राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह अपने पति रामप्रकाश पुत्र कन्हई पुरी के साथ अपने मायके पांवफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.