संदिग्ध हाल में महिला ने खाया जहर, मौत
मिर्जापुर, जून 7 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरवान गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई।
मृतका के परिजन और अंतिम संस्कार परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि महिला ने पारीवारिक कलह में ऐसा कदम उठाया है। क्षेत्र के दरवान गांव निवासी 36 वर्षीय संजू देवी शाम भोजन बनाकर पति व बच्चों को खिलाई। उसके बाद पति अपने कमरे में सोने चला गया। उसी समय संजू देवी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देख डाक्टर ने सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.